kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Tuesday, 14 June 2022

रक्तदान शिविर में दुकान ढहाने वाले मनबढ़ व्यापारी की शान

जौनपुर । कोतवाली थाना अंतर्गत ओलंदगंज में दुकानदारों की दुकान ढहाने वाले मनबढ़ व्यापारी  द्वारा न्यायालय में विचाराधीन सम्पति के मामले में कूटरचित ढंग से रात के अंधेरे में बुलडोजर से गिराया जाता है जिसके उपरांत उस पर मुकदमा पंजीकृत होता है किन्तु रसूखदार व मनबढ़ व्यापारी पर पुलिस विभाग की  अनुकम्पा बनी हुई है जो इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी लोगों को यह दिखाने से बाज नहीं आ रहा हैं की वह कितना रसूखदार है और उसकी पकड़ कहाँ से कहाँ तक हैं तभी एक ताजा तस्वीर सामने उभर कर सामने आई जिसमें मनबढ़ व्यापारी जिले के नेता व अधिकारी के साथ रक्तदान शिविर के मौके पर दिखाई दिया।
                क्या यही उत्तर प्रदेश का भयमुक्त प्रदेश है एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी भय मुक्त प्रदेश बनाने में जुटे हुए हैं वही जौनपुर जिले के मनबढ़ व्यापारी खुलेआम जिला प्रशासन एवं न्यायालय को ताख पर रखते हुए कमजोर व्यापारी की दुकान को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर देता है, क्या जिले के तेज तर्रार अधिकारी उक्त मनबढ़ व्यापारी पर कार्यवाही कर सलाखों के पीछे पहुचाएगे अथवा अपराध का दोषी भयमुक्त होकर अन्य कारनामे को अंजाम देगा।


No comments:

Post a Comment