जौनपुर। जनपद में आवारा पशु और कुत्तों की भरमार है इसके साथ साथ शहरी इलाकों में बंदरों का भी आतंक बरकरार है। जिसकी चपेट और लपेट में आकर कुछ लोग अपना हाथ पैर तुड़वाते है तों कुछ अकारण मौत का शिकार हो जाते हैं।समय के अंतराल पर कोमा से निकल कर हरक़त में आएं नगर पालिका परिषद ने आम जनमानस से गुहार लगाया कि आवारा पशुओं को छोड़ने से पहले नगर पालिका गौशाला से संपर्क करें ।
नगर वासियों से अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने अपील किया कि अपने घर में पशु रखने में असक्षम तो उसे नगर पालिका परिषद द्वारा अस्थाई गौशाला कृषि भवन पॉलिटेक्निक चौराहा पर लाकर छोड़ दें ताकि वह पशु आवारा पशुओं की श्रेणी में ना हो जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना या आवारा पशुओं से संबंधित दुर्घटना ना होने पाए आवारा पशु को छोड़ने पर संबंधित पशुपालक के खिलाफ 500 का जुर्माना लगेगा । बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर कैटल कैचर वाहन एवं कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ कर अस्थाई गौशाला कृषि भवन के अंदर रखा जा रहा है जहां पर उनकी देखभाल खानपान साफ सफाई के साथ जो भी जरूरत की चीजें हैं वह पूरी की जा रही है दोनो टाइम सरकारी पशु डॉक्टर की देखरेख में सभी पशुओं को टैग कर के रखा जा रहा है । हरीश चंद्र यादव गौशाला प्रभारी ने जानकारी दी कि इस समय गौशाला मे प्रतिदिन अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ कर लाया जा रहा है।
प्रीत टाइम्स संवादाता द्वारा जब इस प्रकरण पर अन्य जानकारी हेतु अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा गया तो सिर्फ घंटियां ही बजती रह गई।
.jpg)
No comments:
Post a Comment