जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा और खरका मुहल्ला तिराहे पर अवैध तरीके से बेचे जा रहे प्रतिबंधित दोहरे के खिलाफ आबकारी विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
जिसके चलते अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप कुछ समय के लिए जरूर मच गया। लेकिन इसी प्रकार से जान लेवा दोहरा शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों गली मुहल्लों में बगैर किसी खौफ के धड़ले से बेचा जा रहा है। लेकिन टीम की नजरें इन स्थानों पर क्यों नहीं पड़ रही है। खरका तिराहे पर स्थित शीला देवी की दुकान और नेवादा में कमलेश मौर्या पान भंडार पर विभागीय टीम ने विशेष जांच की।
यह कारवाई लगातार अधिकारियों को मिल रही शिकायत पर की गई। मिल रही थी कि ऐसी दुकानों समेत आसपास के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध दोहरा और तंबाकू बेचा जा रहे हैं। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र में भी बगैर किसी भय के जान लेवा दोहरा को बेचा जा रहा है। बता दें समय समय पर इसी प्रकार की खानापूर्ति वाली कार्रवाई करके सम्बंधित टीमें अपनी ही पीठ स्वयं थपथपा लिया करती है।
शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में जैसे शकर मंडी,पान दरीबा,खासनपुर, सिपाह, भंडारी आदि में बगैर किसी भय के धड़ल्ले दोहरा बना कर बेचा जाता है। हालांकि समय समय पर एक दो तत्कालीन जिला अधिकारियों ने जान लेवा इस दोहरे को पूरी तरह से जौनपुर को दोहरा मुक्त कराने का बहुत ही प्रयास किया। इस समय जान लेवा दोहरा बनाने वाले, बेचने वाले और खाने वालो की पुनः संख्या बढ़ गई है। जिसकी चर्चा आज भी लोग एक दूसरे से शहर गली मुहल्लों और चैराहों पर करते देखे जा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment