kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Monday, 25 May 2026

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट

जौनपुर। पर्यटकों के लिये शोभा बने गोमती नदी के नौका (स्टीमर) संचालन न होने से नौका स्वामियों के समक्ष भुखमरी की संकट आ गयी है। पिछले कई दिनों से रोजी रोटी छीनने से परेशान लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। 
      गोमती नदी स्टीमर संचालन समिति गोपी घाट (शाही एवं सद्भावना पुल के बीच में) के बैनर तले पत्रक सौंपने वाले पीड़ितों का कहना है कि वह लोग गोमती नदी के किनारे रहने वाले मल्लाह बिरादरी के हैं जो अनादि काल से मछली का कारोबार करके परिवार का पेट पालते थे। 

          इधर यह व्यवसाय चैपट चल रही थी कि गोमती नदी के दोनों किनारों पर शासन प्रशासन द्वारा बनवाये गये अच्छे घाट की वजह से लोगों का नदी के किनारे घूमने का प्रचलन शुरू हो गया। इसी को देखते हुये नाव को नौका  संचालन का कारोबार किया जाने लगा जिससे परिवार का पेट पलने लगा। गत दिवस मध्य प्रदेश में हुये एक हादसे की वजह से यहां गोमती नदी में नौका संचालन बन्द कर दिया गया जिसके चलते लोगों के समक्ष रोटी के लाले पड़ गये हैं। पीड़ितों के अनुसार कोई सरकारी गाइड लाइन जारी करते हुये नौका   संचालन को पुनरू शुरू करवाया जाय, ताकि हम लोगों का रोजी रोटी चल सके और हमारे परिवार का पेट पल सके। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी को मामले की जांच करके आख्या देने का आदेश दिया है।


No comments:

Post a Comment