जौनपुर। थाना तेजीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हैदरपुर निवासी डॉ. प्रभात विक्रम सिंह जो शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमींदार सिंह के पौत्र एवं क्षेत्र के एक सम्मानित, नागरिक हैं, के साथ थाना तेजीबाजार में हुई कथित अभद्रता एवं उत्पीड़न की घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। 25 मई को डॉ. प्रभात विक्रम सिंह अपनी पैतृक भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने एवं न्याय की मांग को लेकर थाना तेजीबाजार में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे थे।
आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय थाना प्रभारी सत्येंद्र भाई पटेल द्वारा उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। कथित रूप से उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया, जूते एवं बेल्ट उतरवाए गए तथा उन्हें लगभग तीन घंटे तक लॉकअप में जमीन पर बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद धारा 151 के अंतर्गत चालान कर उन्हें जौनपुर भेज दिया गया। घटना के विरोध में डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा थाना प्रभारी सत्येंद्र भाई पटेल की भूमिका की जांच करते हुए उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। डॉ गौरव मौर्या प्रेजिडेंट , डॉ रजनीश द्विवेदी डॉ0 संजीव पाण्डेय डॉ राहुल सिंह डॉ मोईन खान डॉ हर्ष डॉ दीपक विश्वकर्मा आदि दर्जनों डॉक्टर की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment