kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Tuesday, 26 May 2026

पेट्रोलियम की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

जौनपुर । बार-बार डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा हो रही वृद्धि, तेजी से बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, बिजली दुर्व्यवस्था, पेपर लीक, अपराधों में तेजी से वृद्धि सहित अन्य जन समस्याओं को लेकर एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकालकर  प्रदर्शन किया। 

        जुलूस की शुरुआत सब्जी मण्डी स्थित पार्टी कार्यालय से की गई, जो नगर का भ्रमण करते हुए इन्दिरा चैक होते हुए तहसील परिसर पहुंच कर

विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जहां पर   प्रधानमंत्री   को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी  बदलापुर को सौंपा गया।  वक्ताओं ने कहा कि, देश भर में महंगाई व बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। ऐसे में डीजल - पेट्रोल के दामों में लगातार बार-बार वृद्धि करना जनहित के खिलाफ है। साथ ही साथ रसोई गैस, सीएनजी, बिजली, मोबाइल रिचार्ज, दूध, दवा सहित दैनिक जरूरत की चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। 

          सरकार आम जनता के साथ चुनावों में किए गए वादों के अनुरुप कोई ठोस कदम न उठाकर उल्टे पूंजीपतियों के स्वार्थ में नीतियां बना रही है। परिणाम स्वरुप जन समस्याएं सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ी हुई है और जन जीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है।  कार्यक्रम को रविशंकर मौर्य   अशोक कुमार खरवार  , इन्दुकुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व मिथिलेश कुमार मौर्य ने सम्बोधित किए। संचालन- दिलीप कुमार ने सम्बोधित किया।   


No comments:

Post a Comment