जौनपुर । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो ने रविवार सुबह 8 बजे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और स्कॉर्पियो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्कॉर्पियो पर व्यापार मंडल अध्यक्ष, वाराणसी का स्टीकर लगा है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोज की तरह दो मजदूर चंचल उर्फ अट्टू और विनोद उर्फ नारद बाइक से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे मुरादपुर स्थित विद्युत पावर हाउस के पास फोरलेन पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार
दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पट्टी दयाल गांव निवासी चंचल उर्फ अटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी विनोद उर्फ नारद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो पर व्यापार मंडल अध्यक्ष, वाराणसी का स्टीकर लगा हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई।गुस्साए ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया। मृतक का शव सड़क पर रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी उठाई गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment