kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Wednesday, 20 May 2026

बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव घाट पूल के पास मंगलवार की रात को वापस लौट रहे बारातियों पर बदमाशों ने हमला करके घायल कर दिया। घटना में दूल्हे के भाई का हाथ फैक्चर हो गया। घटना की सूचना पर जफराबाद, जलालपुर तथा केराकत पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

        बदमाशों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गयी। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी रुस्तम अली की पुत्री की शादी थी। बारात मुफ्तीगंज के पास नयेपुरा गांव से आई थी। बारात रात को आठ बजे आयी। उसके बाद खाना पीना के बाद बारात के लोग एक चार पहिया वाहन से वापस घर लौटने रहे थे। सखोई गांव से मात्र एक किमी ही दूर बाराती बेलाव घाट पूल के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने चार पहिया वाहन को रुकवा लिया। उसके बाद उन लोगों ने गाली गलौज किया। 

           आरोप है उन लोगो ने छिनैती का भी प्रयास किया। उसका विरोध करने पर बारातियों को मारने पीटने लगें। बारातियों ने सखोई गांव में दूल्हे के भाई को सूचना दिया। सूचना मिलते ही दूल्हे के भाई अखलाख पुत्र सज्जाद अपने एक मित्र के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बारात की वाहन चली गयी। उसके बाद उक्त बदमाशों ने मारपीट करने लगे। जिसमे अखलाख का हाथ फैक्चर हो गया। 

   घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद बार्डर का मामला होने के चलते जहां जलालपुर तथा जफराबाद के थानाप्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वही एक बदमाश जलालपुर का होने की सूचना पर जलालपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। अपराध पोशी  के पश्चात पुलिस की टीमो ने गर्मजोशी से रात को कई स्थानों पर दबिश दिया।  


No comments:

Post a Comment