kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Monday, 25 May 2026

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन

जौनपुर । महोबा की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह मामला महोबा जनपद की एक दलित बेटी से जुड़ा है, जिसे प्रयागराज से अगवा कर 16 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना का शिकार बनाया गया। पीड़िता नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 
            प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और छात्राओं की आबरू सुरक्षित नहीं है, और सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।  महोबा की इस होनहार दलित बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पंगु हो गई है।
           डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार से मांग की कि दलित बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फर्जी मुकदमे में फंसाकर अपराधियों का हौसला बढ़ा रही है।


No comments:

Post a Comment