kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Tuesday, 26 May 2026

पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया

जौनपुर। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमते  इस समय आसमान छू रही है सरकार आये दिन डीजल पेट्रोल की बढ़ाती जा रही है जिससे समाज के सभी वर्गेा में रोष देखा जा रहा है। गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल की दरों से परेशान पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया।

          पुतला दहन के समय वक्ताओं ने कहा कि  भारी भरकम ऑनलाइन चालान, इन्सुरेंस, अनावश्यक नियमों से परेशानी के साथ दिन प्रतिदिन सरकार द्वारा डीजल के दरों में वृद्धि करने पर व्यापारी से रेट निश्चित करने में अधिक समस्या हों रही हैं उसके समाधान के लिए डीजल के दरों में जों भी वृद्धि करना हों कर दें ताकि रोज रोज व्यापारी के दरवाजे पर रेट निर्धारित करने के लिए न खड़ा होना पड़े। विरोध प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी जयभान सिंह, सदस्य प्रवेश पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, अभय वाजपेयी, अश्विनी तिवारी, जोगिंदर राय, पप्पू सिंह, हरिहर सिंह, जीतेन्द्र मौर्या,रमेश पाल एवं अन्य ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment