kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Monday, 25 May 2026

दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे

जौनपुर। रवि यादव के मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर दूल्हे की मां चारतारा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और 25 दिन बाद पहला एनकाउंटर हुआ है। अभी दो नहीं, बल्कि चार-पांच आरोपी खुले घूम रहे हैं। एक आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया है, जबकि बाकी अब भी फरार हैं। 

     उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जो वादा किया गया है, उस पर खरा उतरे। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक आरोपी पर कार्रवाई कर बाकी को छोड़ दिया जाए। अगर अपराधी खुले घूमते रहेंगे तो अपराध बढ़ता रहेगा और जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। कहा कि उन्होंने कल अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

        उन्होंने कहा कि सत्ता उनके हाथ में नहीं है, लेकिन जो भी संभव होगा, वह सहयोग करेंगे। उन्होंने डीजीपी से मिलने के लिए कहा और फोन पर बात भी कराई। इसके बाद परिवार डीजीपी से मिला और सभी सबूत व दस्तावेज सौंपे। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि कड़ी कार्रवाई होगी और डरने की जरूरत नहीं है।  


No comments:

Post a Comment