kashan

नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे....................दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन........................दोहरा कीे चन्द दुकानों पर संयुक्त टीम कीे छापेमारी.......................बारातियों पर बदमाशों का हमला, दुल्हे का भाई घायल.........................

Friday, 5 June 2026

गोमती नदी में 6 डूबे, 4 को स्थानीय लोगों ने बचाया,2 लापता

 जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के सादभावना पुल के पास विसर्जन घाट के समीप नहाते समय दो युवक नदी में डूब गये। तथा चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया। इस प्रकार घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी उम्र 24 दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल व दुसरा युवक वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद निवासी बताया जा रहा है।जो अपने दोस्त के यहां जगदीशपुर आया था। 
         जहां से कुल 6 लोग गोमती नदी सद्भावना पुल के पास स्नान करने गए थे। स्नान करते समय सभी लोग डूबने लगे वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से चार लोगों को नदी से डूबने से बचाया तथा दो लोग नदी में डूब गए जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दिया।


No comments:

Post a Comment