kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 28 July 2022

मंहगाई के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर । आम आदमी पार्टी ने महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर गुरूवार को ज्ञापन सौपा । पार्टी  के कार्यकर्ता महंगाई व जीएसटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एवं पुतला बनाकर उसकी पिटाई करते हुए   कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे । 
         प्रदर्शन आम आदमी   जिला अध्यक्ष सूर्य नारायणसिंह के अध्यक्षता में हुआ। महंगाई पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति  के नाम सिटी  मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ0 अनुराग मिश्रा ने कहां की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है अडानी ने 2.5 लाख करोड़, विजय माल्या 10 हजार करोड़ ऐसे बहुत लुटेरों ने हजारों - लाखों करोड़ डकार गए बैंक खाली हो गया और खजाने भी खाली हो गए लेकिन मोदी सरकार इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
            जिलाध्यक्ष  ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और अब कुछ दिनों पहले मोदी सरकार ने खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया जिस पर देश के मध्यवर्गीय परिवार एवं  गरीब व जरूरतमंद परिवार जो कि पहले से ही महंगाई से परेशान था अब ऐसे जरूरतमंद चीजों पर जीएसटी लगने से इन सभी लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी होने लगी है इसलिए हम जीएसटी व बढ़ती महंगाई का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं।   अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहां की सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य करती दिख रही है क्योंकि कारपोरेट टैक्स को घटाकर 30% से घटा कर 22% कर दिया इस टैक्स को कम करने से 145000 करोड़ का घाटा देश को उठाना पड़ेगा।महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने कहा हम महंगाई के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और जरूरतमंद मध्यवर्गीय एवं गरीब लोगों की आवाज हमेशा उठाते रहेंगे।
       शाहगंज प्रभारी विनोद प्रजापति ने कहा कि जब तक महंगाई पर लगाम नहीं लगेगा तब तक हम इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ यादव ने कहा के बढ़ती महंगाई से देश की गरीब  जनता बहुत ही परेशान हो गई हैइसलिए अब जनता का आक्रोश भी दिखने लगा है। अलाउद्दीन राकेश  हरिश्चंद्र हीरालाल शैलेंद्र बैजनाथ राजबहादुर राजेश यादव बीएल मौर्य के पी गुप्ता रमेश केसरी श्यामलाल राज बहादुर पाल विद्याधर  दिलीप शिव  मिश्रा धीरज संदीप रवि बिंद मोहम्मद जैदी इसरार जयप्रकाश चौहान रघुवंश यादव सुरेंद्र यादव मुरारी विशाल हिमांशु  अतुल कुमार तिवारी तथा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment