Saturday, 8 June 2024

बरसती आग, टूटती आस, थमतीं सांस

 जौनपुर। भ्रष्टाचारी धन का अर्जन तो वही वन माफिया लगातार प्राकृतिक का दोहन कर रहे हैं । जिम्मेदार कुंभकर्णी निद्रा में विलीन है जिस कारण सूर्यदेव का प्रकोप चरम पर मौसम बेहद गर्म दिखा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान से आग बरस रही थी। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।  जून में आग बरस रही है। वैसे इस बार   तापमान रिकार्ड बना चुका है। शनिवार को भीषण गर्मी से जनमानस परेशान दिखा। दिन तो किसी तरह कट जाता है, मगर रात काटनी मुश्किल हो रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस है, जिससे रात में भी गर्म हवायें चल रही हैं। उमसभरी गर्मी में कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। वहीं एसी की कूलिग जल्द खत्म हो जा रही है। सूर्य की तीखी किरणों के चलते सुबह से ही गर्मी असहनीय हो जाती है। दस बजे के बाद तो आसमान से आग बरसने लगती है। गर्मी से सूखते कंठ को तर करने के लिए शीतल जल की प्याऊ ही सहारा बनी हुई है। शाम को हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली और लोग छतों व खुले में टहलते दिखे मगर हवा भी गर्म होने से ज्यादा देर बाहर रहा नहीं जा रहा था। प्रचंड गर्मी आम लोग तो परेशान हैं ही पशु पक्षियों के प्राणों पर भी संकट मंडराने लगा है। इस बीच अचानक बिजली जाने से लोग व्याकुल हो जा रहे हैं। गर्मी के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लू से बचने को लोग शरीर को कपड़ों से ढक कर चल रहे हैं।


No comments:

Post a Comment