जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जेसीज वाजिदपुर मार्ग पर कमला हॉस्पिटल के सामने नाले में एक बंद सूटकेस में महिला का शव मिला। शुक्रवार को अपरान्ह करीब 2 बजे किसी ने सूटकेस में महिला का षव मिला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।
उक्त हॉस्पिटल के सामने झाड़ियों में सूटकेस देखा गया। यह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूटकेस को खोला तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी प्रतीत हो रहा था लाश कई दिनों पुरानी है। पुलिस अब शव की शिनाख्त में जुटी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment