Monday, 17 March 2025

महिला दिवस पर 65 महिलायें सम्मानित

  जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा जनपद  के बैनर तले प्राथमिक विद्यालय अंगराह, विकास खण्ड महराजगंज के पास जौनपुर में प्रतिभा सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा रश्मि सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सतना म.प्र. विशिष्ट अतिपि, डा0 सुषमा पटेल पूर्व विधायक मुंगराबादशाहपुर, सुश्री लालनी सिंह पटेल बाँदा श्रीमती सुनीता सिंह पटेल प्रयागराज, श्रीमती गीता जी पटेल बैहारी, श्रीमती सोनी पटेल प्रधानाचर्या, श्रीमती बंदना पटेल, श्रीमती संगीता पटेल, श्रीमती तारा पटेल तथा अध्यक्षता डा0 सुनीता वर्मा   प्रधानाचार्य द्वारा जीजा माता व सावित्री बाई फूले के वित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

        स्वागत गीत स्मिता पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया।  वक्ताओं ने महिला शिक्षा पारीवारिक, बुजुर्ग महिला पुरुष का सम्मान, परिवार की एकता को बनाए रखने पर बात हुई। आज की महिलाये डॉक्टर, इन्जीनियर,  डीमए, यस.पी. महित अन्य सेवा में है. प्रधान से प्रधानमंत्र, राष्ट्रपति पद व धरती से आकाश तक अपना परचम लहरा रही हैं। यदि हमारे ऊपर विश्वास कर माता पिता वा पति उच्च शिक्षा हेतु घर से बाहर भेज रहे हैं । कभी भी कहीं भी यदि कोई परेशानी आये तो अपने परिवार को समय रहते ही अवगत करा दे । 

          इस अवसर पर बहुत सी बच्चियों और महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर बहुत ही सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए दहेज न देने न लेने शपथ भी लिए गए।  अरविन्द सिंह पटेल , डा0 वी एल बर्मा , शरद बी. पटेल, सुशील कुमार पटेल  , चंदवनी पटेल , छोटेलाल पटेल , दीपक कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष सालिक राम पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेषनारायण पटेल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, महामंत्री राजकुमार पटेल, जिला सचिव राकेश वर्मा, हृदय नारायण, ब्लाक अध्यक्ष डा राजेश पटेल, राजू पटेल प्रधान, अमृत लाल पटेल, दूधनाथ पटेल, राममित पटेल, संतोष कुमार पटेल प्रबंधक, कृपाशंकर, वा सुभील पटेल आदि उपस्थित रहे। लोकगीत गायक  विनोद पटेल ने अपने मधुर समयी संगीत को सुनाकर लोगों का मनोरंजन कराया। कार्यक्रम में 65 मेधावी बच्चियों, अध्यापिकाओं, आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री, प्रधान तया 25 सेवानिवृत्त अध्यापक, लेखपाल, इन्जीनियर, अच्छे कृषक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि को पटका, अंगवख मोमेंटो, महासभा की टोपी आदि उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया।


No comments:

Post a Comment