Tuesday, 4 March 2025

छोटा काशी की तर्ज पर हो रहा अवैध कब्जा

जौनपुर। लोक सेवक होते हुए जहां पूर्व एसपी सिटी डॉक्टर अनिल कुमार पांडे स्वयंभू माफिया बनकर छोटा काशी नामक ट्रस्ट संचालित करने लगे तो वही डॉक्टर संजय कुमार रामघाट पर अपनी मां काली नामक संस्था को प्रबल बल देने लगे। 
        शहर में जगह-जगह स्थित सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करवाए जाने की हरकतें कम नहीं हो रही हैं। कहीं संगठन , तो कहीं संस्था बनाकर तो कहीं समाज सेवी का चोगा ओढ़ कर मौका परस्त पुलिस के रहमों करम पर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं।                 इन पर अंकुश लगाए जाने के बजाय तहसील कर्मियों द्वारा अवैध कब्जा में मदद करने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा

मामला छोटा काशी मंदिर के पास स्थित अचला देवी घाट का है, जिस पर हो रहे कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच रिपोर्ट मांगी है।   
         जिलाधिकारी से की गई शिकायत के मुताबिक शहर के चकप्यार अली मोहल्ले में स्थित छोटा काशी मंदिर के पास स्थित अचला देवी घाट की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा भूमाफियाओं के सहयोग से कब्जा किया जा रहा है। 

          आरोप है कि इस अवैध कब्जे में एक लेखपाल द्वारा सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। इस घाट पर धोबी समुदाय द्वारा कपड़ा धोने का काम किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसी घाट पर देव दीपावली जैसे पर्वों पर धार्मिक आयोजन होते हैं। खबर मिली है कि घाट पर आने जाने वाले रास्ते और नदी के किनारे घाट की जमीन पर तेजी से निर्माण करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट से की है। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को एसडीम सदर के साथ मौके पर जाकर मामला देखने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।


No comments:

Post a Comment