Friday, 30 May 2025

ओवरलोड बस पलटने से पांच की मौत, 15 घायल

जौनपुर। जिले के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार ओवरलोड बस ओवरब्रिज पर शुक्रवार को पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस की रफ्तार करीब 80 किमी प्रति घंटे थी, तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गयी। बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां छिटककर सड़क पर गिर पड़ीं। कुछ लोग बस के अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। 

             सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 15 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास ओवरब्रिज पर हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

           पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने बताया   हादसे की सूचना मिली थी। हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई थी। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 घायल थे। 5 का इलाज अभी भी जारी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अब तक कि जांच में पता चला है कि ड्राइवर की गलती के कारण हादसा हुआ है। ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

       बस हादसे में जान गंवाने वालों में नेमा देवी (60) शामिल थीं, जो अपने पति परदेसी गौड़ के साथ बस में थीं। हादसे के समय उनके दो नाती- अभिनव (7) और नैतिक (14) भी बस में थे, जो मामूली रूप से घायल हुए हैं। कालीचरण (36) निवासी बदलापुर, जो बस में कंडक्टर थे। सुशीला यादव (55), पत्नी लालजी यादव, निवासी बदलापुर और एक अन्य पुरुष की मौत हुई हैं, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घायलों में पुष्पा 35 वर्ष पत्नी दिनेश लेदुका बक्सा अंकित 18 वर्ष पुत्र दिनेश मंशापुर बक्सा उत्तम 45 वर्ष पुत्र पृथ्वी लाल मछली गांव बदलापुर ज्योति36 वर्ष पत्नी  श्याम सिंह बेलवन बदलापुर इंद्रपाल 70 वर्ष के रूप मे हुई


No comments:

Post a Comment