Sunday, 24 August 2025

बन्दरों के हमले से महिला घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर में बंदरों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। रविवार सुबह बंजारेपुर वार्ड में स्थित निजी चिकित्सालय के डॉक्टर अर्जुन कुमार विश्वास की 58 वर्षीय पत्नी पुतुल विश्वास छत पर गेहूं सुखा रही थीं तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया।

           हमले में बंदरों ने महिला का दाहिना हाथ कोहनी के ऊपर से काट लिया। डॉक्टर पति ने खुद टांके लगाकर पत्नी का इलाज किया। डॉक्टर अर्जुन कुमार के अनुसार, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति बंदरों के हमले का शिकार हो रहा है। 
           स्थानीय निवासियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वन विभाग की ओर से भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment