Friday, 24 October 2025

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, खरीदारी शुरू

जौनपुर। छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में सेब, कीनू, तरबूज, अंगूर, और अन्य फल उपलब्ध हैं। दौरा की बिक्री भी बढ़ गई है। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 
\
          मंडी में जहां बेमौसमी फलों की आवक तेज हो गई वहीं, फुटकर में अभी बाजार सजने का इंतजार है। शहर के विभिन्न हिस्सों में थोक की तरह ही फुटकर बाजार भी फलों व छठ की पूजन सामग्रियों से गुलजार हो जाएगा। फलों की गाड़ियों व स्थानीय व्यापारियों से खचाखच भरी रही। खरीदारी को लेकर मंडी में बाहरी व्यापारी गाड़ियों से फल ले जाते नजर आए।
             फल कारोबारी ने बताया कि छठ पर्व पर बिक्री के लिए दूसरे प्रदेशों से कई गाड़ियां आ चुकी हैं। छठ में फलों की कमी न हो इसको देखते हम पर्याप्त फल स्टोर कर लिए हैं। छठ पूजा में बांस से बने दउरा और सूप का विशेष धार्मिक महत्व होता है। पूजन सामग्री विक्रेता के अनुसार, इस साल दउरा-सूप की मांग में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फल मंडी में भी फलों के दाम बढ़े हुए हैं। 

               सेब 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, अनार 120 रुपये प्रति किलोग्राम और संतरा 180 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसके अलावा, नारियल 40 से 60 रुपये प्रति नग और नींबू लगभग 5 रुपये प्रति नग बिक रहा है।छठ पूजन के लिए कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है। इनमें नई साड़ी, बांस की दो बड़ी टोकरियां, दूध और जल के लिए ग्लास, लोटा, थाली, चम्मच, 5 गन्ने (पत्ते सहित), शकरकंदी, सुथनी, पान, सुपारी, हल्दी, मूली, अदरक का हरा पौधा, बड़ा मीठा डाभ नींबू, शरीफा, केला, नाशपाती, सिंघाड़ा, पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल का आटा, ठेकुआ, चावल, सिंदूर, कलावा, दीपक, शहद, धूप और कुमकुम शामिल हैं।


No comments:

Post a Comment