kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 11 June 2026

किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव की एक छात्रा की प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक किराए के कमरे में फांसी पर लटकती हुई लाश बरामद की गई है। इस मामले को लेकर बताया गया है कि छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। हलाकिं ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।  

          थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा सृजन राय दूसरे जिले प्रयागराज में किराए के कमरे में रहती थी। छात्रा केपी कॉलेज से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उनके पिता चेन्नई में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक सूजन दो दिन पहले ही अपने गांव से प्रयागराज लौटी थीं। मंगलवार रात की रात जब परिजनों ने छात्रा को फोन लगाया तो काफी देर तक उसने फोन रिसीव नहीं किया। लगातार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद घबराए परिवार वालों ने जब मकान मालिक से संपर्क कर छात्रा बात कराने को कहा तो मकान मालिक बात कराने के लिए उसके कमरे के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो छात्रा सूजन फंदे से लटकी हुई दिखाई दीं।

           घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ। जिसके चलते आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी फिलहाल आत्महत्या के पीछे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि प्रारंभिक जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिलना चर्चा का विषय बनी हुई है। ये हत्या है या आत्महत्या ये बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment