
उ.प्र. शासन डा0 सुधीर एम बोबडे की उपस्थिति में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा कलेक्टेªट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टेªट सभागार में प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम, बांके बिहारी, ब्रहमदेव वर्मा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भेटकर स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि देश अपने से नही चलता, बल्कि देश के नागरिक उसे चलाते है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो जबतक ऐसा नही होगा देश की जीडीपी नही बढेंगी। उन्होंने जिन्दगी में सफल होने के लिए तीन मूल मंत्र दिया। समय शीलता, नियोजन एवं टीम वर्क में काम करना।
No comments:
Post a Comment