kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 19 July 2022

मां ने रामघाट पर एकलौते बेटे को दी मुखाग्नि

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मच्छरहट्टा निवासिनी भाजपा नेत्री एवं किशोर न्याय बोर्ड की
सदस्य श्रीमती अंजु पाठक के इकलौते पुत्र हिमांशु पाठक उर्फ लवी की अल्प आयु में लंबी बीमारी के पश्चात आकस्मिक निधन हो गया । विगत 2 माह से बीमार चल रहे हिमांशु पाठक का वाराणसी में इलाज के दरमियान निधन हो गया । 
     लाइन बाजार थाना अंतर्गत स्थित राम घाट पर सावन के प्रथम सोमवार के दिन में 2:00 बजे उनकी अंत्येष्टि की गई।भाजपा नेत्री अंजू पाठक के पति स्व0 रज्जन पाठक की दस वर्ष पूर्व उनके ही आवास पर हत्या कर दी गई थी। इकलौते पुत्र की मृत्यु के पश्चात अंजू पाठक के ऊपर एक बहू के साथ साथ एक 5 वर्षीय पौत्री कि नैतिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ कर रह गया। विपदा की इस घड़ी में धैर्य के साथ खड़ी रामघाट पर किसी माँ के द्वारा बेटे को मुखाग्नि देने का यह पहला मामला था। जिस गम को देखकर सभी की आंखे नम हो गई।

No comments:

Post a Comment