kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 18 July 2022

समाज का मार्गदर्शन करते हैं शिक्षक: बीएसए

जौनपुर। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वह नौनिहालों को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। 
        यह बातें सिकरारा ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित उत्कृष्ट शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में अवकाश प्राप्त करना तो लगा ही रहता है, लेकिन इसके बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि गैर जनपद स्थानांतरित बीईओ राजीव यादव ने कभी भार महसूस नही किया। सौपे गए सभी कार्यों को पूरा करने में यकीन रखते थे। जो कार्य शुरू किया उसे अंजाम तक पहुंचाया। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनपद में बेहतर कार्य किया। उम्मीद है कि स्थानांतरित जिले में भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने कहा कि शिक्षक केवल छात्र का व्यक्तित्व निर्माण ही नहीं करता अपितु एक बेहतर समाज की नींव भी रखता है।
          अध्यक्षता राष्ट्रपति शिक्षक से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय व संचालन महिला शिक्षक संयुक्ता सिंह व नुपूर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं में वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार सिंह,  डायट प्रवक्ता डा.मनीष कुमार सिंह, बीईओ राजीव यादव आंनद प्रकाश सिंह, बीईओ राजेश यादव, प्रवक्ता डायट आर.एन. यादव, जिला मंत्री सतीश पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, अश्विनी सिंह, राजीव सिंह लोहिया, नितीश सिंह आंनद सिंह देव सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment