kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 18 July 2022

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

जौनपुर । केराकत  तहसील बार के किसान अधिवक्ताओं ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। किसान अधिवक्ताओं के मुताबिक़ जिले में सूखा पड़ने से मंहगाई बढ़ रही है। जानवरों का चारा 15 सौ रूपये क्विंटल हो गया है। जिससे जानवर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। बरसात नहीं होने से धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही है। बेहन भी सूखकर खराब होने लगी है। किसान अधिवक्ताओं का कहना है कि जिले के किसानों को अब सरकार के मदद की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नमः नाथ शर्मा, अनिल सोनकर गांगुली, कन्हैया सिंह, त्रिवेणी राय, दूधनाथ यादव, शोभनाथ शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, मिठाई लाल आदि अधिवक्ता और किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment