kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 14 June 2026

हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस चौकी के पास की सेंधमारी

जौनपुर। कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना में लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित शीतला चौकिया पुलिस चौकी  से महज कुछ ही दूरी पर नवीन सब्जी मंडी की एक आढ़त दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर करीब 41 हजार रुपये नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खुलने पर हुई, जिसके बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार नवीन सब्जी मंडी में जैनुल आब्दीन उर्फ जनूं मियां एवं गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की सब्जी आढ़त की दुकान है। दोनों कारोबारी रोज की तरह शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। दुकान के पीछे की करीब 9 इंच मोटी दीवार में सेंध लगी हुई थी, जबकि अंदर रखी गोदरेज आलमारी का ताला टूटा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी के लॉकर में रखे 41,288 रुपये नकद तथा कुछ जरूरी दस्तावेज गायब थे।

 पीड़ित व्यापारियों के अनुसार चोरों ने पहले दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और फिर आलमारी का लॉक तोड़कर नकदी व दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के तरीके से अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 

             सूचना मिलते ही शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य संभावित साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस चौकी  के नजदीक हुई इस चोरी की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी के अन्य दुकानदारों में भी घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment