kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 11 June 2026

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर

   जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव स्थित पक्का पोखरा पर हरे पेड़ काटने से मना करना एक चौकीदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पेड़ काट रहे लोगों ने धारदार आरी और हथियार से हमला कर चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जर्रो निवासी महेंद्र प्रताप यादव, जो सरायख्वाजा थाने में चौकीदार हैं, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पक्का पोखरा स्थित आश्रम के पास पहुंचे। वहां कुछ साधु वेशधारी लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे।                  

         इसी दौरान वे आसपास के बड़े-बड़े पेड़ों की कटाई भी कर रहे थे। जब महेंद्र प्रताप यादव ने पेड़ काटने का विरोध किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि भोलानाथ, राजाराम समेत चार लोगों ने चौकीदार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पेड़ काटने वाली आरी और धारदार हथियार से वार कर उनके दाहिने हाथ की उंगलियों तथा दाएं पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

                  घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


No comments:

Post a Comment