kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 14 June 2026

झगड़ा के बाद गौशाला के मजदूर की हत्या

जौनपुर । जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गोशाला के मजदूर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। लोहे के रॉड से सिर पर मारकर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। 

   घटना की जानकारी रविवार की सुबह पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव के गोशाला पर चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज पुत्र रामकरन सरोज निवासी निगोह थाना बरसठी पिछले कुछ महीने से उक्त गौशाला में मजदूरी का काम करता था। ऊक्त गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि उर्फ अभिषेक कुमार निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्सा से किसी बात को लेकर से झगड़ा व गाली गलौज हुआ था। 
           रविवार की सुबह भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर सरोज की लाश गोशाला के गेट के पास सिर व मुह कूची मिली। उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनो के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था। उसके बाद शनि ने रात को रॉड से भुवर सरोज के सिर व मुह पर हमला करके हत्या कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


No comments:

Post a Comment