लाइन बाजार थाना अंतर्गत स्थित राम घाट पर स्थगन आदेश के बावजूद संचालित हो रही आरा मशीन संचालक ना सिर्फ हरे पेड़ों को दिन-रात काटकर प्रकृति प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है वही भ्रष्टाचारियों को मनमर्जी तौर पर चढ़ावा भी चढ़ा रहा है।
शासन के द्वारा एक तरफ जहां पर्यावरण को दूषित होने से बचाने और प्रदूषण मुक्ति का मार्ग अपनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण युक्ति हेतु जफराबाद और लाइन बाजार थाना अंतर्गत क्षेत्रों में हरे और फलदार वृक्षों की खुलेआम दिनदहाड़े अवैध रूप से कटाई करा कर आरा मशीन में उनकी चीर फाढ़ जारी है।
प्रीत टाइम्स संवाददाता के अनुसार आज दिनदहाड़े गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत सरेमू गांव में हरे आम के पेड़ को काटकर गिरा दिया गया जिसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई जो पूरी तरीके से भ्रष्टाचार के आगोश में मदहोश नजर आए। चंद रुपयों की खातिर ईमान बेच चुके जिम्मेदार अधिकारी आज वन और भू माफियाओं के आगे पंगु साबित हो रहे हैं जो चिंता के साथ साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:
Post a Comment