kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 7 August 2022

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में रविवार को सड़क किनारे पेड़ में फंदे के सहारे संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटका हुआ शव मिला। पेड़ के पास ही बाइक खड़ी थी। युवक सुल्तानपुर का निवासी था। सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी प्रभारी राम दवर यादव ने छानबीन शुरू की। 
         युवक की पहचान सुल्तानपुर के अखंडनगर के उनुरखा गांव के रामरूप गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र विकास गुप्ता के रूप में हुई। वह घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर स्थित गांव खानपुर चैरवा ननिहाल में मामा संतोष गुप्ता के घर रहकर सेना व पुलिस में भर्ती व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताते हैं कि कई प्रयास के बावजूद असफल होने से वह तनावग्रस्त चल रहा था। ननिहाल वालों ने बताया कि विकास सुबह सात बजे बाइक लेकर थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला था।


No comments:

Post a Comment