जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में सोमवार की रात्रि सपा बूथ अध्यक्ष का सुनसान जगह पर शव मिला। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या का कारण नहीं पता चल पा रहा है। यह जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते है कि परियावा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश यादव दूध बेचने का काम करते थे। साथ ही सपा के कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय थे। देर रात उनका शव गांव के ही टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे मिला। लोगों ने देखा कि गला धारदार हथियार से काटा गया है। तत्काल इसकी सूचना परिजनों व लाइन बाजार पुलिस को दी।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार वर्मा अरविंद कुमार वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों से पूछताछ की। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कोई पुरानी रंजिश तो कोई राजनीतिक वर्चस्व की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताने की बात कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जाएगी, विवेचना में सारी चीजे स्पष्ट हो जाएंगी। पता चला है कि इस मामले में कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है और कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment