जौनपुर। पुलिस की हनक कमजोर पड़ते ही जिले में हत्याओं का सिलसिला जारी है। इसकी के तहत रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर दी गई। रविवार को सुबह 6 बजे नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर शव मिला। शहर के व्यस्ततम इलाके में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि रात 2 बजे एक महिला और एक युवक अफसर के शव को स्कूटी पर लादकर लाए और रेस्टोरेंट के सामने फेंक कर चले गए।
पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहा के पास की है। मृतक की पहचान रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी 65 वर्षीय रामकृपाल यादव के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि रामकृपाल शनिवार दोपहर से ही लापता थे। मृतक रामकृपाल यादव उर्फ बिन्नू, खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के निवासी थे। वर्तमान में शहर की सुंदर नगर कॉलोनी में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रहते थे। वे तीन साल पहले ही क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी, तीन बेटे, बहू और पोते हैं। पत्नी विद्या देवी नूरुद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर हैं। उनका बड़ा बेटा मनीष बिजनेसमैन है। मंझला बेटा अवनीश और छोटा बेटा सौरभ प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
परिजनों ने बताया कि रामकृपाल अपने बड़े भाई उदयपाल के पोते शनि के साथ मैरवा गांव से शनिवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार से चांदपुर अपने मित्र की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। तीन बजे शहर में वाजिदपुर तिराहे के पास बाटी चोखा रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। पोते से कहा- तुम जाकर मकान पर गाड़ी खड़ी कर दो। हम अपने दोस्त से मिलने जा रहे हैं। खाली होकर फोन करेंगे, तब आना। शाम 6 बजे तक जब फोन नहीं आया तो पोते ने कॉल किया। दोनों नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। शनि ने चाचा मनीष को फोन किया और कहा- दादा का फोन नहीं लग रहा है। मनीष ने अपने ससुर अनिल यादव को फोन किया।
अनिल यादव शाम आधे घण्टे बादे शनि के साथ बाटी चोखा पहुंचे। सीसीटीवी चेक किए। रात 12 बजे बजे तक खोजबीन की फिर लौट आए। 5 बजे सुबह सनी ने अनिल को फोन किया कहा- नाना जी 2 बजकर 10 मिनट पर सीसीटीवी कैमरे में दो लोग दादा की बॉडी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ये लोग चिल्ली रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो सड़क पर रामकृपाल यादव का शव मिला। पुलिस को सूचना दी। 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु सेक्सवर्धक दवा बरामद हुई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। हत्या की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता है। लेकिन मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक रामकृपाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया है।
No comments:
Post a Comment