Sunday, 21 December 2025

प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ जागरण अभियान तेज

जौनपुर। मकर संक्रांति से पहले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे व तात के धागे के खिलाफ रविवार को भी शहर में विकास तिवारी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर पोस्टर अभियान चलाया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि   नागरिकों ने स्वेच्छा से इसमें भाग लिया और शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों पोस्टर चिपकाए गए।  
         संयोजक अधिवक्ता विकास तिवारी व अतुल सिंह, सुधांशु सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह, अंकित यादव एवं अन्य साथियों ने अभियान को विस्तार देते हुए कहा कि प्रशासन को जगाने और समाज मे जागरूकता लाने के लिए हम यह पोस्टर अभियान चला रहें हैं। प्रशासन की पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागा के विरुद्ध कार्यवाही दिखनी शुरू हुई है। जनपद मे भारी स्तर पर पतंग उड़ानें मे प्रयुक्त होने वाला प्रतिबंधित धागा बरामद कर विक्रय और भंडारण करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हुई है लेकिन अभी और कठोरता से कार्यवाही करने की आवश्यकता है। 
         पोस्टर अभियान मे जुटे सब लोग एक स्वर मे अपील करते रहे कि प्रतिबंधित मांझा न बेचें, न खरीदें, न उपयोग करें। केवल सुरक्षित सूती धागा अपनाएं। उल्लंघन पर 5 वर्ष की कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। समिति ने खूनी डोर का उपयोग करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि पतंग उड़ानें के लिए सिर्फ काटन के धागे का ही उपयोग किया जा सकता है। विकेश उपाध्याय, मेवा यादव, विशाल सिंह ,रूद्रेश त्रिपाठी, भीम सोनकर, राजकुमार प्रजापति, सोनू रजक, अंकित यादव, निर्भय, अली नवाज, रंजीत यादव, देवेश मौर्य, आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment