जौनपुर । पुलिस की रात के अंधेरे में आरोपियों से तथा दिनदहाड़े पेशेवर अपराधियों की जनमानस से मुठभेड़ निरंतर जारी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर दम्पत्ति को लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हाथ पांव मार रही है।
शनिवार की देर शाम सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव निवासी पदुम सिंह बाइक से अपनी पत्नी को लिवाकर बजरंग नगर से वापस अपने घर लौट रहे थे कि लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित बुमकहां गांव के पास काली पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर से कुछ दूर पहले ही उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और असलहे की मुठिया से मारकर घायल कर दिया तथा असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने दम्पत्ति से मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी व चेन समेत करीब 4 हज़ार नकद लूटकर फ़रार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment