kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 2 August 2022

दरोगा ने मुठभेड़ में कोतवाल को मार गिराया

गोरखपुर। जनपद के आदर्श सहजनवा थाना मे मुठभेड़ को आतुर,खाखी के गुरुर में चूर , लालफीताशाही के
आगोश में मदहोश,दबंग, हौसला, बुलंद दरोगा ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर मानवाधिकार आयोग के आदेशों की धज्जी और विभाग की चिगुडडी उड़ाते हुए  अनुशासनहीनता से परे जाकर कोतवाल के संग धमाल मचाते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दिया।

         सूत्रों के अनुसार लगातार हिकमत अमली के बल पर लोगों का शिकार बनाने की आदी हो चुकी पुलिस आज बेखौफ होकर ना सिर्फ अपराध की पराकाष्ठा को लांघ रही है बल्कि वर्दी के गुरुर में चूर और लालफीताशाही के आगोश में मदहोश होकर अपनी हर पराकाष्ठा को आर पार बार-बार कर रही है। 

        गुरुवार के दिन आदर्श सहजनवा थाने में फरियादियों की फरियाद सुन रहे दरोगा रामप्रवेश सिंह तथा कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी के बीच आपसी कहासुनी तू तू मैं मैं से शुरू होकर तुम तड़ाम और धड़ाम धड़ाम पर जा पहुंची। पीड़ित फरियादियों की सूझबूझ और धरपकड़ के कारण मामला नूरा कुश्ती  और ठाय ठाय से वंचित होकर रह गया। चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार वर्ष 2016 से 22 तक जनपद में एकछत्र राज स्थापित करते चले आए दरोगा रामप्रवेश सिंह लगातार चौथी बार सहजनवा थाना के प्रभारी बन बैठे। 

जुगत जुगाड़ और सत्ता पक्ष में अपनी पकड़ और अकड़ रखने वाले  हेकड़ दरोगा अपने थाना प्रभारी पर भारी होते नजर आए और मर्यादाओं की सीमा को लाघते हुए कोतवाल को दनादन 5 थप्पड़ जड़ते हुए धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया । मामला वर्दी से जुड़ा होने के कारण हिकमत अमली, मुखबीर सूत्र, जुगत जुगाड़ और घर उजाड़ तथा मुठभेड़ और बुलडोजर की नौबत नदारद नजर आई। मामला विभागीय जांच पर जा पहुंचा जहां दरोगा और कोतवाल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। तत्पश्चात खाखी की करतूत से आज आदर्श सहजनवा थाना सुर्खियों में धमाल मचा रहा है। जिस कारण से चर्चाओं का बाजार चहुंओर जोर शोर से गर्म हो रहा है।

No comments:

Post a Comment