जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार के यूनियन बैंक के बगल में स्थित एक आयरन स्टोर पर खड़ा बालू लदी आयशर ट्रैक्टर को रविवार की रात्रि चोरों ने उड़ा दिया । पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, तहरीर के आधार पर पुलिस तफ़्तीश में जुटी हुई है। बताते है कि गौसपुर निवासी हरि प्रसाद की तिघरा स्थित यूनियन बैंक के बगल में आयरन स्टोर की दुकान है । आरोप है कि बीती रात्रि चोरों ने उनके प्रतिष्ठान से बालू से लदी ट्रैक्टर यूपी 62 एपी 8096 व ट्राली को हौशला बुलंद चोरों ने उड़ा दिया है । सोमवार की सुबह दुकान आया तो गाड़ी को न देखकर हतप्रभ रह गया । वाहन स्वामी ने थाने में तहरीर दी है । इस सम्बन्ध पुलिस ने कहा कि मामला संदिग्ध है । बालू लदा ट्रैक्टर को ग्राहक के यहाँ क्यों नही भेजा तफ़्तीश की जा रही है । सच सामने आएगा।

No comments:
Post a Comment