kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 3 August 2022

असलहे के बल पर दो लाख की लूट

जौनपुर। पुलिस और हौसला बुलंद पेशेवर बदमाश मुठभेड़ का कीर्तिमान बना रहे हैं आरोपी गोली खा रहे हैं तत्पश्चात जेल की शोभा बढ़ा रहे हैं। समाप्त हो चुकी खुलासों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पुलिस गश्त एवं पुलिस बूथ के कारण ही आज अपराधी खुलेआम अपराध की गाथा गा रहे हैं। 
       सरायख्वाजा थाना अंतर्गत सिद्धीकपुर में मंगलवार की रात अमंगल तथा पुलिस की हिक्मत अमली को नाकाम और मुखबिर सूत्र को ध्वस्त करके हौसला बुलंद दबंग नकाबपोश बाइक सवार बदमाश समूह संचालक से दो लाख रुपये लूटकर आराम से फरार हों गए। अपराध पोसी के बाद गर्मजोशी से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई ।

    भदोही जनपद के सुरियावा गांव निवासी शब्बीर अली जगदीशपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में बतौर कर्मचारी काम करता है और  समूह भी चलाता था। मंगलवार को वह सिद्दीकपुर क्षेत्र में समूह सदस्यों से पैसा इक्ट्ठा कर रहा था तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी हल्का पुलिस को दिया। लुटेरों की बीनछान के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश राय ने लुटेरों की छानबीन शुरू कर दिया। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।


            प्रीत टाइम्स संवादाता द्वारा जब इस प्रकरण पर थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि समूह संचालक से एक लाख रुपए की लूट हुई हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना है।

रात के अंधेरे में पुलिस कि आरोपियों से तथा दिन के उजाले में पेशेवर अपराधियों की जनमानस से मुठभेड़ निरंतर जारी है। धूल फांकती तहरीर एक तरफ जहां नजीर पेश कर रही है वही चोरी, लूट ,डकैती जैसी आपराधिक वारदात पर पुलिस के द्वारा की जा रही चादर पोशी अपराधियों के हौसलों पर चार चांद लगाती नजर आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment