kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 31 July 2022

संगठित व्यापारी ही व्यापार मंडल की ताकत

जौनपुर । नगर उद्योग व्यापार मंडल की विशिष्ट कोर कमेटी की   बैठक नगर के कैंप कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें नगर कमेटी का विस्तार किया गया उपाध्यक्ष पद पर राम जी अग्रहरि,शाहिद मंसूरी, अमर जौहरी और अनिल कुमार साहू तथा मंत्री पद के लिए शम्मी गुप्ता एवं संदीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई । 
       मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने सभी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए सभी का माल्यार्पण किया अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज नगर के विस्तार में जिन पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी ली है सभी लोग शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं इनके आने से व्यापार मंडल को नई ताकत मिलेगी और संगठित व्यापारी ही व्यापार मंडल की ताकत है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और सभी से अपेक्षा किया की आपके आने से व्यापार मंडल के उद्देश्य की पूर्ति में एक नया आयाम स्थापित होगा, । रामकुमार साहू नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी एवं मनोज कुमार साहू, नगर उपाध्यक्ष रंजीत सिंह सोनू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संदीप पांडे,बनवारी लाल साहू,  अनिल वर्मा मौजूद रहे।  आभार महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया ।


No comments:

Post a Comment