kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 31 July 2022

पुलिस ने फर्जी खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाया

जौनपुर। पुलिस की अपराधियों से यारी लगातार बेकसूरों की दुश्वारी को बढ़ा रहा है। पेशेवर अपराधी पुलिस के रहमों करम पर दिनदहाड़े कभी अगवाड़े तो कभी पिछवाड़े बेखौफ होकर अपराध का जयकारा लगा रहे हैं तो वही बेकसूर हिकमत अमली के बल पर जेल की शोभा बढ़ा रहे हैं। केराकत पुलिस का एक फर्जी खुलासा सामने आया है। एक वायरल वीडियो ने  पुलिस की सारी पोल खोलकर रख दी है। 
              इस मामले  जिम्मेदार पुलिस के अधिकारी बयान देने में कतरा रहे हैं।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी कस्बे में  27 जुलाई को कस्बा वासियों ने एक युवक अनिल कुमार को एटीएम चोरी के शक में  यूनियन बैंक की थानागद्दी शाखा के एटीएम के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
           पुलिस ने हिकमत अमली और मुखबीर सूत्र के बल पर उसी व्यक्ति को 29 जुलाई को सुबह साढ़े 4 बजे बेहड़ा गांव के गेट के पास से गिरफ्तारी दिखाकर युवक पर लूट और गाजा के साथ तमंचा लगाकर चालान कर दिया और बड़े खुलासे का दावा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी पीठ थपथपा  लिया।  पुलिस के इस कृत्य से कस्बा वासियों में नाराजगी देखी गई। जिसको भी यह वीडियो मिला रहा है वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। 
                एटीएम ठगी के शिकार हुए  तमाम ऐसे पीड़ित जिनके एटीएम कार्ड बदल  करके पैसे निकाल लिए गये है । वह हतप्रभ एवं निराश हैं और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।  कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि एटीएम के पास युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी तभी कुछ कस्बा वासियों ने उस युवक को पकड़ लिया। कुछ देर बाद वहां बैंक के गार्ड भी आ गए तलाशी के दौरान उसके पास से 4-5  की संख्या में एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। 30 जुलाई की सुबह पता चला कि पुलिस ने उस ब्यक्ति का किसी दूसरे लूट के मामले में गाजा,तमंचा के साथ चालान कर दिया है।


No comments:

Post a Comment