kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 31 July 2022

हर्षाेल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्योहार

जौनपुर। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पुनर्मिलन के अवसर पर  हरियाली तीज का आयोजन किया गया। महिलाओ ने तीज का पावन पर्व बड़े हर्षाेल्लास से मनाया ।   महिलाओ ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और त्रिलोकी नाथ भोले शंकर के अराधना और पूजा से शुरुआत की, उसके बाद सभी  ने कजरी. महोत्सव का भरपूर आनंद लिया  अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था, इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए निर्जला ब्रत रखकर ब्रत करती है, इस दिन सुहागिन महिलाए पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चन करती है, कार्यक्रम मे पूजा के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाया और सुहाग का समान के साथ सबको चूडिय़ां पहनाई । अंत मे सभी को तुलसी का पौधा देकर प्रकृति के संरक्षण का वचन लिया और एक संदेश भी दिया, । राधिका सिंह, कंचन सिंह पिंकी मौर्या, मीरा अग्रहरी, नीतू सिंह ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, इन्द्रा जायसवाल, रीता कश्यप, अनीता सेठ ममता गुप्ता,रीता सिंह उपस्थित रही।


No comments:

Post a Comment