जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में पहले दिन को विभिन्न पदों के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी 10 को होगी।
मतदान 28 जनवरी को होगा। कुल 18 पदाधिकारियों का चयन होना है। मुख्य चुनाव अधिकारी माताफेर सिंह और सदस्य संजीव यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह, बृजेश यादव, राजेंद्रनाथ शुक्ला, उपाध्यक्ष पद के लिए मेंहदी रजा, राजकुमार निषाद, शैलेंद्र यादव, राज मूर्ति शर्मा ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र पांडेय, यशवंत यादव, शैलेंद्र यादव, राजीव सिन्हा, सौरव वर्मा, मनोज मिश्रा, राजेश यादव, बृजमोहन शुक्ला ने नामांकन किया।
संयुक्त मंत्री पद पर अमरेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, हीरामणि यादव, विद्या देवी, कोषाध्यक्ष पद पर भूलेंदर सिंह यादव, राजबहादुर गौतम, लेखा निरीक्षक पद पर शशांक शेखर तिवारी, अजय प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य के लिए चंद्रेश यादव, मनोज यादव, हरिकेश यादव, विकास यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य के लिए सर्वेश गौतम, अंकेश यादव, रोशन सिंह, योगेश राव, दीपक, उग्रसेन यादव ने पर्चा भरा।
No comments:
Post a Comment