जौनपुर। मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम जिम्मेदार लगातार बार-बार धज्जियां उड़ाकर अपना भ्रष्टाचारी वर्चस्व और कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बरसठी ब्लाक मुख्यालय पर इन दिनों अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है। चक इंग्लिश हैदर हुसैन गांव पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच उसी ग्राम पंचायत अधिकारी से करा दी गई, जिसके खिलाफ शिकायत की गई थी।
गांव के चंद्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया कि गांव में आवास व सामुदायिक शौचालय में धांधली हुई है। आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी आजाद यादव द्वारा सामुदायिक शौचालय पूरा नहीं होने पर भी महिला समूह को सौंप कर नौ हजार रुपए का साफ-सफाई का सामान भी खरीदवा दिया। ब्लाक अधिकारियों ने जांच का जिम्मा उसी को दे दिया, जिस पर आरोप है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मौका मिलते ही सभी आरोपों को निराधार व असत्य बताकर रिपोर्ट लगा दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम निहोर ने कहा कि यह मेरे कार्यालय के आने के पहले की शिकायत है।

No comments:
Post a Comment