शुक्रवार की देर शाम अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों अपना दल कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य ने थाने का घेराव कर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह से मामले की जानकारी देते ही 24 घंटे के अंदर चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह के ऊपर कार्रवाई करने की मांग किया था। बताते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए गाली गलौज का ऑडियो की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुआ तो उन्होंने चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। अद नेता ललई ने कहा मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आत्महत्या करेंगे।
अपना दल एस के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य जौनपुर ललई सरोज ने कहा कि पुलिस विभाग में लाइन हाजिर होने का कोई मतलब ही नहीं है। मुझे अपमानित किया गया है जाति सूचक शब्दों से गाली दिया गया जब तक हमारा मुकदमा चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह के खिलाफ नहीं दर्ज हो जाता तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे चाहे लखनऊ, दिल्ली एक करना पड़े। उन्होंने धमकी दिया कि अगर हमारा मुकदमा नहीं लिखा जाता है तो हम एसपी ऑफिस के सामने आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।

No comments:
Post a Comment