kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 17 June 2022

भर्ती को लेकर छात्रों का प्रदर्शन , किया पथराव

जौनपुर । जिले में भी सेना में अस्थायी भर्ती अग्निवीर को लेकर हलचल मच गयी है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र प्रदर्शनकारियों ने नगर के वाजिदपुर तिराहे पर घण्टों नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया और पथराव किया। 
  इसी प्रकार पालिटेकनिक चौराहा और सिटी स्टेशन पर छात्रों ने बवाल मचाया।  इसके वजह से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शन करने वाले युवकों के हाथों में पुरानी भर्ती शुरू करे सरकार तथा सरकार के  विरोध में लिखी तख्तियां थी ।  
           मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों ने कहा कि सेना में भर्ती के नाम पर सरकार मजाक कर रही है। सेना में 4 साल के लिए बतौर अग्निवीर की  भर्ती प्रक्रिया के ऐलान से सेना की तैयारी करने वाले युवकों में आक्रोश है। तैयारी करने वाले युवकों का कहना है कि देश के लिए जुनून है लेकिन सरकार उनके साथ  मजाक कर रही है। 3 साल तक युवकों द्वारा एनसीसी की ट्रेनिंग की गई है ऐसे में 4 साल की नौकरी के बाद रिटायरमेंट दे देना कहां उचित है।
             तैयारी करने वाले युवकों का कहना है कि सेना की भर्ती पुराने तौर-तरीकों से की जाए। उनका आरोप है कि केंद्र और राज्य में बैठी सरकार नौकरी न देकर इसके विपरीत जो भर्ती थी उसमें भी नए नियम- कानून लगा रही है।   वाजिदपुर तिराहे पर वाराणसी- लखनऊ और जौनपुर-आज़मगढ़ मार्ग ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। वहां से हटाये गये छात्र पालिटेकनिक चौराहे होते हुए सिटी स्टेशन पहुंचकर पथराव किया तथा रेलवे लाइन पर बैठ गये।  


No comments:

Post a Comment