kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 18 June 2022

अग्निपथ योजना से आक्रोशित कर रहे अग्नि प्रदर्शन

जौनपुर । अग्निपथ का विरोध जिले में विस्तार लेता जा रहा है शनिवार को इसके विरोध में युवाओं ने कई जगह बवाल मचाया और सरकारी तथा निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया ।             सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर लालाबाज़ार में सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया। कुछ अराजकतत्वों ने कई वाहन छतिग्रस्त कर दिया वाहन में आग लगा दिया । उग्र प्रदर्शन के चलते अफरातफरी मच गया ।           सूचना मिलते मौके पर भारी पुलिस पहुंचकर प्रदर्शनकारियो को खदेड़ दिया। शनिवार सुबह ही सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर गए। जौनपुर- प्रयागराज हाईवे पर लाला बाजार स्थित शिवगुलाम गंज तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने दो रोडवेज बस, एक पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही सुबह साढ़े नौ बजे एक बस और एक जीप में आग लगा दी। लाल बाजार में कई बाइकों में आग लगा दी गई। मौके पर उच्चाधिकारी पहुंच गए । स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण बन गयी।   हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। इसके साथ ही बदलापुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ। सपा कार्यालय के सामने बस में   आग लगा दी गयी।
           बदलापुर  में अग्निपथ योजना पर बवाल हो गया पुलिस पर पथराव के साथ ही रोडवेज बस को उपद्रवियों ने आग के हवाले किया । शनिवार की सुबह बदलापुर इंदिरा चैक पर भारी संख्या में युवा अग्निपथ योजना के खिलाफ हाथ में तिरंगा लिए प्रदर्शन करने पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शन के दौरान भारत माता व इंकलाब जिंदाबाद के   नारे लगाए, वही इंद्रा चैक पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पहले से मौजूद पुलिस वालों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की तो युवाओं ने पथराव चालू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए युवाओं को खदेड़ा, भड़के युवाओं ने पूरामुकुंद गांव के हाईवे के पास स्थित सपा कार्यालय के सामने लखनऊ से वाराणसी जा रही बस में पथराव व तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। 
              सूचना पर सीओ बदलापुर व एसडीएम   भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस को आता देख उपद्रवी मौके से फरार हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीएम मनीष वर्मा व एसपी अजय साहनी ने रेलवे स्टेशनों सहित कई अन्य जगहों पर पुलिस को कड़ी निगरानी के आदेश दिए हैं। उच्च अधिकारियों के जाने के उपरांत एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां स्टेशन मास्टर से वहां रुकने वाली ट्रेनों की जानकारी ली, सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व सिविल पुलिस पूरे दिन तैनात रही। 
             इंदिरा चौक पर महिला पुलिस कर्र्मी भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही। दूसरी तरफ तहसीलदार की मौजूदगी में उनके सरकारी वाहन द्वारा लोगों को क्षेत्र में धारा 144 लागू होने की जानकारी देने के साथ ही व्यापारियों को दुकानों पर भीड़ न लगाने के लिए कहां गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान हुए पथराव में पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। जिसमें पुलिस ने लगभग आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।


No comments:

Post a Comment