kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 26 June 2022

पंजीकरण शुल्क से होगी रामघाट की सफाई

जौनपुर । अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय ने अवगत कराया है कि प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के साथ रामघाट शमशन घाट का भ्रमण किया गया। मौके पर मौजूद लगभग सभी व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गयी, उनके द्वारा यह बताया गया कि उनसे कोई अधिक वसूली नहीं की गयी है, हाँ कुछ लोगों ने मुखाग्नि के बदले अपनी स्वेच्छा से डोम राज को अधिक पैसा देने की बात कही, लेकिन कोई जबरदस्ती वसूली से इन्कार किया।  
        इस दौरान मुखाग्नि देने वाले परिवारों  से बात की गयी, उन्होंने अपनी समस्या बताया कि उनके परिवार का नम्बर बहुत-बहुत दिनों बाद आता है, इसलिये मुखाग्नि का रेट थोड़ा बढ़ा दिया जाये। उन्हें सबकी संख्या व नम्बर आने की अवधि लिखित रूप से चैकी की इन्चार्ज को देने की बात की गयी और आश्वासन दिया गया कि उसे देखकर मुखाग्नि के दर पर विचार किया जायेगा।  लकड़ी वालो को स्पष्ट किया गया कि बरसात व जाड़े में रेट बढ़ने पर भी 350  रूपया ही लेगें। क्योंकि काफी समय लकड़ी की दर इससे कम भी रहती है। मौके पर आज से पंजीकरण प्रारम्भ करा दिया गया। पंजीकरण शुल्क से जो आय होगी उससे घाट की साफ-सफाई एवं पंजीकरण करने वालों का वेतन दिया जायेगा।


No comments:

Post a Comment