जौनपुर। पुलिस और वन विभाग के रहमो करम पर संचालित हो रही अवैध आरा मशीने लगातार पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ रही और जिम्मेदारों का आर्थिक संतुलन बना रही हैं। धड़ल्ले से हो रहे प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटाई के पश्चात लबे रोड ट्रैक्टर पर लादकर लकड़ियों को बड़े ही आराम से ठिकाने लगाया जाता है। रुपयों की खातिर बिक रहे ईमान में हर व्यवधान का बड़े ही सरलता और सहजता से समाधान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में लाइन बाजार थाना अंतर्गत राम घाट पर स्थित आरा मशीन न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जिम्मेदारों के रहमों करम पर दिन-रात हरे पेड़ों को बेखौफ होकर चीर और फाड़ रही है। समय- समय के अंतराल पर जहां बुद्धिजीवी और समाजसेवी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करके अपनी सहभागिता निभाते हैं वही बेखौफ होकर भूमाफिया और वन माफियाओं की संयुक्त टोली अकूत धन अर्जन की चाहत में पर्यावरण के लिए अभिशाप बनकर उनको नेस्तनाबूद करते नजर आ रहे हैं जिन्हें चाह कर भी जिम्मेदार पकड़ नहीं पा रहे हैं तथा दिन रात संचालित हो रही आरा मशीनों की चीखती दहाड़ कुंभकर्णी निद्रा में लीन जिम्मेदारों के कानों तक पहुंच नहीं पा रही है जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:
Post a Comment