kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 23 July 2022

प्रधान के अविश्वास प्रस्ताव में लग रही रुपयों की बोली

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के अविश्वास प्रस्ताव सभा में चुनाव आयोग के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं रुपए के बल पर खुलेआम सदस्यों की बोली लगाई जा रही है तथा आनाकानी करने वालों पर जान माल की खुलेआम धमकी जारी है।

जलालपुर निवासिनी मालती देवी पत्नी मुन्ना लाल ने जलालपुर थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान ग्राम प्रधान के विपक्षी प्रधान  के पिता  प्रातः 5:30 बजे प्रार्थनी के घर पर आए और अपना संबंध दिखाकर मतदान न करने का दबाव दिए। दबाव के साथ-साथ 2 लाख रुपए का भी प्रस्ताव दिया गया । दोनों प्रस्ताव ना मानने की दशा में जानमाल की धमकी दी गई। प्रार्थिनी का  पुत्र अर्जुन निर्वाचित सदस्य हैं।जहां आज 23 जुलाई 2022 को अविश्वास प्रस्ताव दिन में 12:00 बजे जलालपुर ब्लॉक में पारित होना सुनिश्चित है।

         प्रीत टाइम्स संवाददाता द्वारा जब इस प्रकरण पर थाना अध्यक्ष से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मौके पर फोर्स भेज दी गई है बाकी प्रार्थना पत्र की जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment