kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 24 July 2022

गोपी घाट पर चलाया गया सफाई अभियान

जौनपुर । नगर के गोपी घाट पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया जिसमें  सामाजिक लोगों के सफाई अभियान कार्य में ‘आम आदमी पार्टी’  के कार्यकर्ताओ  एवं पदाधिकारियों द्वारा भी सहयोग किया गया। 
           जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गोपी घाट पर पहुंचे और वहाँ पर घाट के सफाई अभियान का पूर्ण सहयोग किए।  मुख्य अतिथि, बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ0 अनुराग मिश्रा के उपस्थिति में तिरंगा शाखा लगाया गया  फिर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के सिद्धांतों के बारे में भी चर्चा किया गया। 
         इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा भी अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई।  हिंच नारायण तिवारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिंह सोनू ,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ0 अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई मनीष मनीष सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, प्रेम शंकर पांडे, कमलेश गिरी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment