kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 4 August 2022

पुलिस गुहार हुई लाचार, युवक हुआ गोली का शिकार

जौनपुर। अपराध पुलिस की अकूत कमाई का नायाब जरिया बन चुका है जिस कारण नजरिया बदल कर पुलिस मालामाल हो रही है तथा अनायास ही बेबस लाचार बेकसूर जिंदगियां पुलिस गुहार के बावजूद हलाल हो रही हैं।जान माल की गुहार के बावजूद पुलिस की हिकमत अमली और मुखबिर सूत्र कुंभकर्णी निद्रा में विलीन नजर आया । जमीनी विवाद में कानून और व्यवस्था से बेखौफ भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर पूरा इलाका थर्रा उठा। अपराध पोसी के पश्चात सूचना मिलते ही पुलिस ने गर्मजोशी से मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपियों की तलास में जुट गई है। 

    पुलिस के अनुसार कल रात करीब 01.20 बजे ग्राम बभनियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर में वादी मुक्तार सिंह उर्फ विजय प्रताप सिंह पुत्र मैंन बहादुर सिंह निवासी बभनियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया गया है कि मेरा सगा साले अतुल सिंह पुत्र कृष्ण देव सिंह निवासी महरूपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर हमारे घर के ही सामने हमारी बहन पुष्पा सिंह के घर में रहते है।अतुल सिंह के बडे भाई सुमन्त कुमार सिंह जो महरूपुर थाना जफराबाद के ही रहने वाले है । अतुल सिंह की अपने भतीजे सूरज सिह के साथ जमीन को लेकर आये दिन झगडा चलता रहता है। इसी जमीनी विवाद को लेकर करीब एक सप्ताह पहले  सूरज सिहं द्वारा अपने चाचा अतुल सिंह को जान से मारने की धमकी दिये थे।

जमीनी विवाद को लेकर आज रात करीब 01.20 बजे सूरज सिंह अपने एक साथी के साथ मेरे साले अतुल सिंह को जान  से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर कर दिया और फायर करके जंघई की तरफ भाग गये। वादी द्वारा अपने साले को घायल अवस्था में 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया ।प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 85/22 धारा अंतर्गत 323/307/506 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू करते हुए पुलिस गिरफ्तारी के बाद जोर शोर से विवेचना की तैयारी में गदगद नजर आती है।

No comments:

Post a Comment